रविवार, 30 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
बॉलीवुड

डॉली पार्टन के निधन पर प्रियंका और करीना ने दी श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा हमारे साथ रहेंगी'

मशहूर अमेरिकी कंट्री म्यूजिक सिंगर डॉली पार्टन के निधन पर दुनिया भर में शोक की लहर है। बॉलीवुड अभिनेत्रियां प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर ने भी सोशल मीडिया पर इस महान कलाकार को याद करते हुए भावभीनी…

डॉली पार्टन के निधन पर प्रियंका और करीना ने दी श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा हमारे साथ रहेंगी'
(फोटो: IANS)

मशहूर अमेरिकी कंट्री म्यूजिक सिंगर डॉली पार्टन के निधन पर दुनिया भर में शोक की लहर है। बॉलीवुड अभिनेत्रियां प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर ने भी सोशल मीडिया पर इस महान कलाकार को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, डॉली पार्टन का 25 अगस्त को 80 साल की उम्र में निधन हो गया, जिससे संगीत और सिनेमा जगत में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर डॉली पार्टन के एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "आप कभी कहीं नहीं जा रहीं... हमेशा हमारे साथ रहेंगी... आपकी आत्मा को शांति मिले, डॉली पार्टन।"

वहीं, करीना कपूर ने भी लगातार कई पोस्ट के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने डॉली की एक तस्वीर साझा की, जिस पर लिखा था, 'माय गर्ल, लव यू फॉरएवर, यू दिवा।' एक अन्य पोस्ट में करीना ने उन्हें 'लीडर फॉरएवर' कहकर श्रद्धांजलि दी। करीना ने पार्टन का एक मशहूर विचार भी साझा किया, "जिस तरह मैं इसे देखती हूं, अगर आपको इंद्रधनुष चाहिए, तो आपको बारिश भी सहनी होगी," और इसके साथ लिखा, 'उफ्फ क्वीन थिंग्स।'

सात दशकों का शानदार करियर

टेनेसी के एक साधारण परिवार से आने वाली डॉली पार्टन ने संगीत की दुनिया में एक अमिट छाप छोड़ी। उनका करियर लगभग सात दशकों तक चला। 1967 में अपने पहले एल्बम 'हैलो, आई एम डॉली' से शुरुआत करने के बाद, उन्होंने 'जोलीन', '9 टू 5' और 'आई विल ऑलवेज लव यू' जैसे कई सदाबहार गाने दिए।

अभिनय और समाजसेवा में भी योगदान

संगीत के अलावा, डॉली पार्टन एक सफल अभिनेत्री भी थीं। उन्होंने '9 टू 5' और 'स्टील मैग्नोलियाज' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। वह एक सफल बिजनेसवुमन और समाजसेवी भी थीं। उन्होंने बच्चों में पढ़ने की आदत डालने के लिए 'इमेजिनेशन लाइब्रेरी' अभियान चलाया और कोविड-19 वैक्सीन रिसर्च के लिए वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी को 10 लाख डॉलर का दान भी दिया था।

इनपुट: IANS

N

News4Social एंटरटेनमेंट डेस्क

News4Social एंटरटेनमेंट डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से सिनेमा और मनोरंजन से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →