शनिवार, 1 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
वेब सीरीज / OTT

मिहिर आहूजा ने बताया वेब सीरीज़ में कैसे निभाया वायुसेना पायलट का किरदार, सेट पर हुई असल तैयारी

आगामी वेब सीरीज़ 'ऑपरेशन सफेद सागर' में भारतीय वायुसेना के एक लड़ाकू पायलट की भूमिका निभा रहे अभिनेता मिहिर आहूजा ने अपने किरदार की तैयारियों से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया…

मिहिर आहूजा ने बताया वेब सीरीज़ में कैसे निभाया वायुसेना पायलट का किरदार, सेट पर हुई असल तैयारी
(फोटो: IANS)

आगामी वेब सीरीज़ 'ऑपरेशन सफेद सागर' में भारतीय वायुसेना के एक लड़ाकू पायलट की भूमिका निभा रहे अभिनेता मिहिर आहूजा ने अपने किरदार की तैयारियों से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि शूटिंग से पहले उन्हें तैयारी का ज़्यादा मौका नहीं मिला, लेकिन असली एयरफोर्स बेस पर शूटिंग के दौरान मिले अनुभव ने उन्हें किरदार को समझने में बहुत मदद की।

समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, मिहिर ने कहा कि उन्हें शूटिंग शुरू होने से ठीक दो दिन पहले ही फाइनल किया गया था, जिस वजह से वे यूट्यूब वीडियो देखकर भी तैयारी नहीं कर पाए। उन्होंने बताया, "मेरी ज्यादातर तैयारी एयरपोर्ट पर हुई... मेरे पास 5-6 दिन का बफर डे था। मुझे सच में उन फाइटर प्लेन को छूने का मौका मिला, मिग को महसूस करना और एयरपोर्ट बेस पर अपने आसपास के ऑफिसर्स के साथ अपना होमवर्क तक करने का मौका मिला, जिससे मुझे सच में मदद मिली।"

युद्ध के साथ पायलट की निजी ज़िंदगी भी

मिहिर ने सीरीज़ के लेखक की तारीफ करते हुए कहा कि कहानी सिर्फ युद्ध और एक्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें पायलटों के निजी जीवन की गहराइयों को भी दिखाया गया है। उन्होंने कहा, "हमारे लेखक बहुत अच्छे हैं क्योंकि उन्होंने सिर्फ युद्ध पर ही नहीं लिखा, बल्कि सभी सैनिकों की पर्सनल लाइफ पर भी जोर दिया है। उन्होंने पायलट के परिवार की स्थिति और पत्नियों के इमोशनंस को भी ऐड किया है।"

अपने किरदार के बारे में मिहिर ने बताया कि वह निजी और पेशेवर, दोनों तरह की समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा, "मैं ये तो नहीं कहूंगा कि मेरा किरदार जटिल है, बल्कि उसके हालात जटिल हैं, जिनमें वह फंसा हुआ है।"

असली पायलटों से मिली प्रेरणा

अभिनेता ने असली वायुसेना अधिकारियों से मिलने के अपने अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि यह जानने के बाद कि वे भी आम इंसानों की तरह ही होते हैं, उन्हें प्रेरणा मिली। मिहिर ने कहा, "जिंदगी में चाहे कितनी भी परेशानियां हों, लेकिन जब वो फ्लाइंग करते हैं तो सिर्फ उस पर ही ध्यान देते हैं... जब वे उड़ रहे होते हैं, वह उस पल को खुलकर जीते हैं, क्योंकि उन्हें पता होता है कि वे देश के लिए काम कर रहे हैं।"

इनपुट: IANS

N

News4Social एंटरटेनमेंट डेस्क

News4Social एंटरटेनमेंट डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से सिनेमा और मनोरंजन से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →