शनिवार, 1 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
वेब सीरीज / OTT

गले की गंभीर समस्या से 'इंडियन आइडल 16' की ट्रॉफी तक, ज्योतिर्मयी नायक ने सुनाई अपने संघर्ष की कहानी

ओडिशा की ज्योतिर्मयी नायक ने सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 16' का खिताब जीत लिया है, लेकिन उनका यह सफर आसान नहीं था। शो के दौरान ही उन्हें गले की एक गंभीर समस्या से जूझना पड़ा, जिससे उनका गाना तक…

गले की गंभीर समस्या से 'इंडियन आइडल 16' की ट्रॉफी तक, ज्योतिर्मयी नायक ने सुनाई अपने संघर्ष की कहानी
(फोटो: IANS)

ओडिशा की ज्योतिर्मयी नायक ने सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 16' का खिताब जीत लिया है, लेकिन उनका यह सफर आसान नहीं था। शो के दौरान ही उन्हें गले की एक गंभीर समस्या से जूझना पड़ा, जिससे उनका गाना तक मुश्किल हो गया था। इस चुनौती को पार कर ट्रॉफी जीतना उन्हें अब भी एक सपने जैसा लग रहा है।

समाचार एजेंसी IANS के साथ एक बातचीत में ज्योतिर्मयी ने अपने इस उतार-चढ़ाव भरे सफर को याद किया। उन्होंने बताया, "जिन्होंने मेरी यात्रा को देखा है, वे अच्छे से जानते हैं कि शो के दौरान मेरे गले में गंभीर समस्या हो गई थी, जिसके कारण मैं गा भी नहीं पाती थी। उस मुश्किल दौर से निकलकर फाइनल तक पहुंचना और फिर ट्रॉफी जीतना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।"

खुद की गायकी को नए सिरे से पहचाना

ज्योतिर्मयी के अनुसार, इस प्रतियोगिता ने उन्हें एक गायिका के तौर पर अपनी छिपी हुई क्षमताओं को पहचानने में मदद की। उन्होंने कहा, "पहले मैं ज्यादातर लता मंगेशकर जी और आशा भोसले जी के गाने गाती थी लेकिन इस प्रतियोगिता के दौरान मैंने अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर अलग-अलग तरह के गाने गाए और आवाज में बदलाव (वॉइस मॉड्यूलेशन) करना सीखा।"

उन्होंने अपनी फिनाले परफॉर्मेंस का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे जजों ने उनकी तारीफ की। ज्योतिर्मयी ने कहा, "जब मैंने फिनाले में 'गजर ने की आयशारा' गाना गाया, तो श्रेया घोषाल मैम ने मेरी बहुत तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि फिनाले जैसे बड़े मंच पर इतना कठिन अंदाज चुनना और अपनी आवाज को उस शैली के अनुसार ढालना आसान नहीं होता।"

शो के बाद असली मेहनत शुरू

इस धारणा पर कि रियलिटी शो जीतने के बाद असली संघर्ष शुरू होता है, ज्योतिर्मयी ने अपनी सधी हुई राय रखी। उन्होंने कहा कि वह इस बात से पूरी तरह सहमत नहीं हैं।

उन्होंने अभिजीत सावंत का उदाहरण देते हुए कहा, "अगर हम अभिजीत सावंत सर को देखें, तो वह आज भी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और लगातार अपनी पहचान बनाए हुए हैं। इंडियन आइडल जीतने का मतलब यह नहीं है कि मेहनत खत्म हो जाती है बल्कि इसके बाद मेहनत और भी बढ़ जाती है। सफलता अपने साथ बड़ी जिम्मेदारियां लेकर आती है।"

इनपुट: IANS

N

News4Social एंटरटेनमेंट डेस्क

News4Social एंटरटेनमेंट डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से सिनेमा और मनोरंजन से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →