शनिवार, 1 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
बॉलीवुड

मिलाप जावेरी ने 'तेरा यार हूं मैं' के कलाकारों को सराहा, बोले- 'ये तो बस शुरुआत है'

फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' के साथ हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाले नए कलाकार अमन इंद्र कुमार और आकांक्षा शर्मा को उनके निर्देशक मिलाप जावेरी से भरपूर सराहना मिली है। फिल्म की रिलीज के मौके पर जावेरी ने…

मिलाप जावेरी ने 'तेरा यार हूं मैं' के कलाकारों को सराहा, बोले- 'ये तो बस शुरुआत है'
(फोटो: IANS)

फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' के साथ हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाले नए कलाकार अमन इंद्र कुमार और आकांक्षा शर्मा को उनके निर्देशक मिलाप जावेरी से भरपूर सराहना मिली है। फिल्म की रिलीज के मौके पर जावेरी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखकर दोनों के काम और प्रतिभा की जमकर तारीफ की।

समाचार एजेंसी IANS की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मिलाप जावेरी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अमन और आकांक्षा के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि फिल्म के मुहूर्त से लेकर प्रीमियर तक का सफर अब अपनी मंजिल पर पहुंच गया है। उन्होंने दोनों कलाकारों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा, "अपनी पहली ही फिल्म में आप दोनों ने भावनाओं, ड्रामा, रोमांस, कॉमेडी, एक्शन और डांस में जो कमाल दिखाया है, उसे देखकर मुझे जितनी खुशी और गर्व महसूस हो रहा है, वह खास है।"

कलाकारों के भविष्य पर भरोसा

जावेरी ने दोनों नवोदित कलाकारों में अपना विश्वास जताते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा और काम के प्रति ईमानदारी उन्हें सफलता की राह पर आगे ले जाएगी। उन्होंने लिखा, "आप दोनों में इतना टैलेंट और अपने काम के प्रति ईमानदारी है कि कोई भी मुश्किल आपको सफलता की राह से नहीं रोक सकती।"

निर्देशक ने फिल्म की सफलता या असफलता से परे कलाकारों के हुनर को अहमियत दी। उन्होंने कहा, "हिट, फ्लॉप, तारीफ या आलोचना ये सब इस पेशे का हिस्सा हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि आप दोनों के पास वह चीज है जिसका सपना हर अभिनेता देखता है। आप दोनों पहले से ही फिल्म स्टार हैं।"

'पिक्चर अभी बाकी है मेरे यार'

अपने लंबे नोट के आखिर में मिलाप जावेरी ने दोनों को लॉन्च करने पर गर्व जताया। उन्होंने लिखा, "मुझे इस बात की खुशी है कि आप दोनों को लॉन्च करने और निर्देशिक करने का मौका मिला। यह तो बस आपकी शानदार कहानियों की शुरुआत है। पिक्चर अभी बाकी है मेरे यार।" बता दें कि रोमांटिक-कॉमेडी और पारिवारिक ड्रामा 'तेरा यार हूं मैं' 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

इनपुट: IANS

N

News4Social एंटरटेनमेंट डेस्क

News4Social एंटरटेनमेंट डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से सिनेमा और मनोरंजन से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →