प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'वी वर हियर' ऑस्कर की रेस में, जानें क्या है खास
प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक भारतीय शॉर्ट फिल्म ऑस्कर की दौड़ में शामिल होने के लिए योग्य हो गई है। 'वी वर हियर' नाम की इस मॉक्यूमेंट्री से प्रियंका बतौर कार्यकारी निर्माता (Executive Producer) जुड़ी…
प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक भारतीय शॉर्ट फिल्म ऑस्कर की दौड़ में शामिल होने के लिए योग्य हो गई है। 'वी वर हियर' नाम की इस मॉक्यूमेंट्री से प्रियंका बतौर कार्यकारी निर्माता (Executive Producer) जुड़ी हैं। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल शॉर्टफेस्ट में दो बड़े पुरस्कार जीतने के बाद फिल्म ने यह अहम मुकाम हासिल किया है।
यह फिल्म एक अनूठे और मजेदार विषय पर आधारित है। इसकी कहानी भारत के एक छोटे शहर के तीन बुजुर्ग दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। ये तीनों दोस्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव का विरोध करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाते हैं और घरेलू उपकरणों का रूप धारण कर लेते हैं।
क्यों खास है यह फिल्म?
प्रियंका चोपड़ा ने इस प्रोजेक्ट से जुड़ने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, "यह फिल्म एक ऐसे विषय पर मजेदार अंदाज में बात करती है, जो आज के समय में बहुत जरूरी है।" उन्होंने आगे बताया, "मैं इस क्रिएटिव टीम को सपोर्ट करने के लिए एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर तुरंत तैयार हो गई, ताकि उनकी कहानी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे।" इस फिल्म ने 'बेस्ट लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म' और 'बेस्ट कॉमेडी शॉर्ट' जैसे अवॉर्ड्स जीते हैं।
डायरेक्टर का नज़रिया
फिल्म के लेखक-निर्देशक प्रणव भसीन ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि यह फिल्म एक छोटे और मजेदार आइडिया से शुरू हुई थी। उन्होंने बताया, "'वी वर हियर' एक छोटे और मजेदार आइडिया के तौर पर शुरू हुई थी। तीन अंकल जो एआई को रोकना चाहते हैं, लेकिन धीरे-धीरे मुझे उनसे, उनकी दोस्ती और उनके जिद्दी हौसले से प्यार हो गया।" भसीन ने यह भी कहा कि ऑस्कर के लिए क्वालिफाई होना उनके लिए अभी भी एक सपने जैसा है। उन्होंने अपनी टीम का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, "एक यंग फिल्ममेकर के तौर पर, मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात है कि मेरे साथ एंड्रयू स्कॉट और प्रियंका चोपड़ा जोनस जैसे इतने अनुभवी और बेहतरीन लोगों का होना संभव हुआ।"
इनपुट: IANS


