रविवार, 30 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
अन्य खेल

जब पाकिस्तानी बॉक्सर को 'नरेंदर' नाम से हो गई नफरत, CWG मेडलिस्ट ने PM मोदी को सुनाया पुराना किस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान जब कॉमनवेल्थ गेम्स के सिल्वर मेडलिस्ट मुक्केबाज नरेंदर ने एक पुराना किस्सा सुनाया, तो प्रधानमंत्री भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। यह वाकया 2015 के वर्ल्ड…

जब पाकिस्तानी बॉक्सर को 'नरेंदर' नाम से हो गई नफरत, CWG मेडलिस्ट ने PM मोदी को सुनाया पुराना किस्सा
(फोटो: IANS)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान जब कॉमनवेल्थ गेम्स के सिल्वर मेडलिस्ट मुक्केबाज नरेंदर ने एक पुराना किस्सा सुनाया, तो प्रधानमंत्री भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। यह वाकया 2015 के वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स का है, जब नरेंदर का सामना एक पाकिस्तानी मुक्केबाज से हुआ था और उस मुकाबले में 'नरेंदर' नाम का दबदबा कुछ ऐसा था कि विपक्षी खिलाड़ी परेशान हो गया।

समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से अपने आवास पर मुलाकात की थी। इसी बातचीत के दौरान बॉक्सर नरेंदर ने बताया कि 2015 में उनकी पहली फाइट ही पाकिस्तान के एक मुक्केबाज के साथ थी। उन पर सेना की तरफ से भी दबाव था कि कुछ भी हो जाए, पर पाकिस्तान से हारना नहीं है।

जब रिंग और अस्पताल में भिड़े दो मुक्केबाज

नरेंदर ने बताया कि उन्होंने पहला बाउट 4-1 से जीत लिया, लेकिन दूसरा बाउट काफी कड़ा रहा। हालांकि, उन्होंने इसे भी 3-2 से अपने नाम कर लिया। मुकाबले के दौरान दोनों मुक्केबाजों के सिर आपस में टकरा गए, जिससे दोनों को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

नरेंदर ने किस्से को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उस वक्त भारतीय सेना से उनके कोच का नाम भी नरेंदर राणा था। इसी संदर्भ में पाकिस्तानी मुक्केबाज ने उनसे कहा, "मैं आपसे एक बात कहूं, आपका नाम नरेंदर है, आपके कोच का नाम नरेंदर है और आपके प्रधानमंत्री का नाम भी नरेंदर है, ऐसे में मुझे नरेंदर नाम से ही नफरत हो गई है।" यह सुनते ही प्रधानमंत्री मोदी जोर-जोर से हंस पड़े।

कॉमनवेल्थ गेम्स में नरेंदर का प्रदर्शन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल 39 पदक जीते, जिनमें 13 स्वर्ण शामिल थे। नरेंदर ने 90+ किलोग्राम कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। फाइनल में उन्हें इंग्लैंड के डामार थॉमस के खिलाफ 0-5 से हार का सामना करना पड़ा था। इन खेलों में भारतीय पुरुष और महिला मुक्केबाजी टीम ने मिलकर कुल 10 पदक हासिल किए।

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →