रविवार, 30 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज से पहले मेकर्स की अपील, बोले- 'दूसरों का मजा खराब न करें'

साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' बुधवार को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर दर्शकों के जबरदस्त उत्साह और रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग के बीच, इसके…

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज से पहले मेकर्स की अपील, बोले- 'दूसरों का मजा खराब न करें'
(फोटो: IANS)

साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' बुधवार को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर दर्शकों के जबरदस्त उत्साह और रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग के बीच, इसके निर्माताओं ने प्रशंसकों से एक खास अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नोट जारी कर दर्शकों से स्पॉइलर और थिएटर में रिकॉर्ड किए गए सीन शेयर न करने का अनुरोध किया है।

समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी किए गए अपने संदेश में दर्शकों के प्यार और एडवांस बुकिंग के लिए आभार जताया। उन्होंने लिखा, "आपने इस फिल्म को जो प्यार दिया है, जो उत्साह दिखाया है, एडवांस बुकिंग में जो जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसके लिए शब्दों में शुक्रिया कहना मुश्किल है।"

सालों की मेहनत और दर्शकों से गुजारिश

निर्माताओं ने इस फिल्म को सालों की मेहनत का नतीजा बताया, जिसे फ्रेम-दर-फ्रेम तैयार किया गया है। उन्होंने कहा, "'टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि, सालों की मेहनत है। इस फिल्म को बनाने और रिलीज करने में लगे हर टेक्नीशियन, कलाकार और क्रू मेंबर चाहते हैं कि दर्शकों को अच्छा अनुभव मिले।"

इसी अनुभव को बनाए रखने के लिए उन्होंने दर्शकों से आग्रह किया, "आपसे बस एक छोटी सी गुजारिश है, फिल्म के अनुभव को वैसे ही रहने दें जैसा हमने सोचा था। थिएटर में फिल्म के सीन रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें, कहानी के राज और स्पॉइलर शेयर करके दूसरों का मजा खराब न करें।" उनका कहना है कि हर दर्शक को 'टॉक्सिक' की दुनिया का अनुभव उसी तरह करने का मौका मिलना चाहिए, जैसे पहले देखने वालों ने किया।

यश की इस फिल्म को लेकर हिंदी समेत सभी भाषाओं के दर्शकों में भारी क्रेज देखा जा रहा है और अब सभी की नजरें इसके पहले दिन के कलेक्शन पर टिकी हैं।

इनपुट: IANS

N

News4Social एंटरटेनमेंट डेस्क

News4Social एंटरटेनमेंट डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से सिनेमा और मनोरंजन से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →