शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
बॉलीवुड

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: विद्युत जामवाल ने एक्टर को बताया 'सबसे निडर', फैंस से पूछा- 'किसी ने हमलावर को पकड़ा क्यों नहीं?'

एक्टर टाइगर श्रॉफ से जुड़ी हालिया फायरिंग की घटना पर एक्शन स्टार विद्युत जामवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर न सिर्फ टाइगर को 'सबसे निडर व्यक्ति' बताया, बल्कि मौके पर मौजूद…

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: विद्युत जामवाल ने एक्टर को बताया 'सबसे निडर', फैंस से पूछा- 'किसी ने हमलावर को पकड़ा क्यों नहीं?'
(फोटो: IANS)

एक्टर टाइगर श्रॉफ से जुड़ी हालिया फायरिंग की घटना पर एक्शन स्टार विद्युत जामवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर न सिर्फ टाइगर को 'सबसे निडर व्यक्ति' बताया, बल्कि मौके पर मौजूद फैंस के रवैये पर भी सवाल उठाए। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, विद्युत ने इस बात पर नाराज़गी जताई कि जब यह घटना हुई, तो किसी ने भी हमलावर को पकड़ने की कोशिश नहीं की।

विद्युत जामवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने टाइगर श्रॉफ की हिम्मत की तारीफ की। उन्होंने कहा, "मैं टाइगर श्रॉफ को कुछ बोलना चाहता हूं। मैं जितने भी लोगों को जानता हूं, उन सब में टाइगर तुम सबसे निडर व्यक्ति हो।"

फैंस और पुलिस से की अपील

अपने वीडियो में विद्युत ने टाइगर का मैच देखने गए फैंस को संबोधित करते हुए कहा, "जब घटना हुई तो किसी ने हमलावर को पकड़ने की कोशिश क्यों नहीं की थी। किसी को तो भागना चाहिए था, किसी को तो पकड़ना चाहिए था। दोस्तों, हम लोग करते हैं, आप लोग भी तो कुछ करो ना।" इसके साथ ही उन्होंने मुंबई पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने का आग्रह किया ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

टाइगर को दी 'बजरंग बाण' सुनने की सलाह

इस मुश्किल वक्त में विद्युत ने टाइगर को एक खास सलाह भी दी। उन्होंने कहा, "टाइगर, तू परेशान मत हो, हम दोनों का पसंदीदा है न बजरंगा बाण, उसे सुनते रहना। जब मैं अकेला हो जाता हूं तो इसे ही सुनता हूं और मुझे पता है कि टाइगर तुम भी इसे सुनते हो। आई लव यू भाई।"

वीडियो के कैप्शन में विद्युत ने एक सामाजिक सवाल भी उठाया। उन्होंने लिखा कि जब हम किसी को सड़क पर मुसीबत में देखते हैं तो तमाशबीन क्यों बन जाते हैं? हमें मदद करने वाले हीरो की ज़रूरत है। उनके इस पोस्ट पर टाइगर श्रॉफ के माता-पिता जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ के अलावा दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने भी प्रतिक्रिया दी है।

इनपुट: IANS

N

News4Social एंटरटेनमेंट डेस्क

News4Social एंटरटेनमेंट डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से सिनेमा और मनोरंजन से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →