रविवार, 30 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

सिनेमाघरों में 'टॉक्सिक' का जलवा: यश के एक्शन की धूम, कियारा की एक्टिंग ने भी जीता दिल

साउथ सुपरस्टार यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' बुधवार को रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर दिख रहे उत्साह को असल में देखने के लिए अभिनेत्री हुमा…

सिनेमाघरों में 'टॉक्सिक' का जलवा: यश के एक्शन की धूम, कियारा की एक्टिंग ने भी जीता दिल
(फोटो: IANS)

साउथ सुपरस्टार यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' बुधवार को रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर दिख रहे उत्साह को असल में देखने के लिए अभिनेत्री हुमा कुरैशी खुद सुबह 7 बजे के शो में दर्शकों के बीच पहुंच गईं। समाचार एजेंसी IANS से बातचीत में उन्होंने अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा, "फिल्म को लेकर मैं, बहुत उत्साहित हूं, जिसकी वजह से मैं सुबह 7 बजे के शो में दर्शकों का रिएक्शन देखने के लिए आई थी।" उन्होंने सभी से फिल्म देखने की अपील भी की।

दर्शकों से मिला मिला-जुला रिएक्शन

सिनेमाघरों में, खासकर युवाओं की भारी भीड़ देखी गई। ज्यादातर दर्शकों ने फिल्म के एक्शन दृश्यों और यश के अभिनय की जमकर तारीफ की। एक दर्शक ने कहा, "फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने आए थे। फिल्म हम सभी को बहुत अच्छी लगी। मैं बस यही कहना चाहूंगा कि आज तक किसी को भी इतने एक्शन सीन कभी भी बॉलीवुड में देखने को नहीं मिले होंगे।" उन्होंने फिल्म के प्रेजेंटेशन से लेकर निर्देशन तक, हर पहलू को सराहा।

कई दर्शकों ने यश को फिल्म की जान बताया। एक फैन ने कहा, "फिल्म तो काबिले तारीफ थी, लेकिन मुझे यश का काम भी काफी पसंद आया। मैं यश का फैन हूं।" एक अन्य दर्शक के मुताबिक, "यश की एक्टिंग बहुत मजेदार है। फिल्म में सभी अभिनेत्रियों ने अच्छा काम किया है। इसके एक्शन सीन्स शानदार थे।"

फर्स्ट हाफ बनाम सेकंड हाफ पर बंटी राय

फिल्म के दोनों हिस्सों को लेकर दर्शकों की राय अलग-अलग रही। कई लोगों को फिल्म का पहला भाग ज्यादा मनोरंजक लगा। एक दर्शक ने कहा, "आप शुरू के 5-10 मिनट बाद ही समझ जाओगे कि मूवी आपको कहां ले जाने वाली है। हालांकि, फर्स्ट हाफ ज्यादा मजेदार है।" एक महिला दर्शक ने भी इसी बात पर सहमति जताते हुए कहा, "फिल्म बहुत शानदार थी... फर्स्ट हाफ ज्यादा मजेदार था।"

वहीं, कुछ दर्शकों को फिल्म का दूसरा भाग बेहतर लगा। एक व्यक्ति ने फिल्म को थोड़ा जटिल बताते हुए कहा, "फिल्म अच्छी है, हां थोड़ी सी जटिल है अगर कोई इसे अच्छे से देखेगा तो समझ में आएगी। मुझे सेकंड हाफ ज्यादा अच्छा लगा था। फर्स्ट हाफ समझना थोड़ा मुश्किल था।" इसके अलावा, एक दर्शक ने कियारा आडवाणी के काम की विशेष रूप से प्रशंसा की और कहा, "फिल्म बहुत शानदार थी यश ने बहुत अच्छा काम किया था, लेकिन मुझे कियारा आडवाणी का काम बहुत अच्छा लगा।"

इनपुट: IANS

N

News4Social एंटरटेनमेंट डेस्क

News4Social एंटरटेनमेंट डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से सिनेमा और मनोरंजन से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →