शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
वेब सीरीज / OTT

‘बिग बॉस’ में रिति तिवारी के दावों पर सौतेले पिता का पलटवार, बोले- 'लोगों को पागल बनाना बंद करो'

भोजपुरी अभिनेता और नेता मनोज तिवारी की बेटी रिति तिवारी 'बिग बॉस-20' में अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने शो में कहा था कि उन्हें जेब खर्च के लिए सिर्फ 25,000 रुपये मिलते हैं। अब उनके…

‘बिग बॉस’ में रिति तिवारी के दावों पर सौतेले पिता का पलटवार, बोले- 'लोगों को पागल बनाना बंद करो'
(फोटो: IANS)

भोजपुरी अभिनेता और नेता मनोज तिवारी की बेटी रिति तिवारी 'बिग बॉस-20' में अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने शो में कहा था कि उन्हें जेब खर्च के लिए सिर्फ 25,000 रुपये मिलते हैं। अब उनके सौतेले पिता और पंजाबी गायक एकम बावा ने इन दावों को झूठा बताते हुए उन पर निशाना साधा है। एकम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर रिति की महंगी लाइफस्टाइल का जिक्र किया है।

समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, एकम बावा ने अपने वीडियो में सवाल उठाया कि इतनी कम पॉकेट मनी में कोई इतनी महंगी चीजें कैसे रख सकता है। उन्होंने कहा, "रिति तिवारी का मैं, आप सभी को सच बताता हूं कि उनके पास 4 से 5 लाख रुपये तक के हैंडबैग है, रेंज रोवर से लेकर बड़े बड़े ब्रांड की गाड़ियां हैं। इन गाड़ियों में तो डीजल ही 2 से लेकर 3 हजार तक का पड़ता है।"

रिश्ते और निजी जिंदगी पर खुलासा

एकम बावा ने रिति की मां रानी तिवारी के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने बताया, "मैं 2020 से लेकर 2025 तक रिति तिवारी के घर पर रहता था। रिति की मां और मैं 2020 से लेकर 2022 तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे, फिर 2022 में हमारी मेरी शादी हो गई।" उन्होंने यह भी दावा किया कि रिति की एक स्पोर्ट्स कंपनी है जिसका टर्नओवर काफी अच्छा है और मुंबई में उनके कई फ्लैट्स भी हैं।

झूठ न बोलने और गाली न देने की सलाह

गायक ने रिति को झूठ बोलने से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "रिति तिवारी लोगों को पागल बनाना बंद कीजिए और बिग बॉस में जाकर लोगों को गालिया भी न दें।" बावा ने शो में साथी प्रतिभागी काजी तौकीर के साथ रिति के व्यवहार का जिक्र करते हुए कहा कि उनका गुस्सा आना स्वाभाविक है। उन्होंने रिति से विनती करते हुए कहा, "मैं आपके साथ 6 साल रहा हूं, तो मुझे तो आपके बारे में न जाने कितनी बातें पता है। आपको हाथ जोड़कर विनती है कि झूठ नहीं बोलो। असलियत में जिए और लोगों को गुमराह करना बंद करें।"

एकम बावा ने अपनी पत्नी और रिति की मां रानी के बारे में भी बात की और कहा कि उन्होंने उनके साथ जो किया, वैसा भगवान किसी के साथ न करे। उन्होंने कहा कि वह आमतौर पर सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहते, लेकिन झूठ पसंद न होने के कारण उन्हें यह वीडियो बनाना पड़ा।

इनपुट: IANS

N

News4Social एंटरटेनमेंट डेस्क

News4Social एंटरटेनमेंट डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से सिनेमा और मनोरंजन से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →