Bigg Boss 20: लवप्रीत और स्काउट की नजदीकियों पर रोहित शेट्टी ने लगाई क्लास, दी चेतावनी
रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इस बार 'वीकेंड का वार' सलमान खान की जगह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं, और आते ही उन्होंने कुछ घरवालों को कटघरे में खड़ा कर दिया। निशाने पर आए लवप्रीत गिल (लव गिल)…
रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इस बार 'वीकेंड का वार' सलमान खान की जगह फिल्ममेकर रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं, और आते ही उन्होंने कुछ घरवालों को कटघरे में खड़ा कर दिया। निशाने पर आए लवप्रीत गिल (लव गिल) और स्काउट, जिनकी बढ़ती नजदीकियों पर रोहित ने उन्हें साफ चेतावनी दी है कि उनका व्यवहार टीवी पर अच्छा नहीं लग रहा है।
समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, चैनल द्वारा जारी किए गए प्रोमो में रोहित शेट्टी ने लवप्रीत से स्काउट के साथ उनके रिश्ते पर सवाल किया। लवप्रीत ने जवाब दिया कि वह स्काउट को भाई मानती हैं, लेकिन रोहित ने उनके इस दावे को खारिज कर दिया।
बाहर गलत दिख रहा है: रोहित शेट्टी
रोहित ने लवप्रीत और स्काउट को उनके व्यवहार को लेकर सीधे तौर पर आगाह किया। उन्होंने लवप्रीत से कहा, “जब स्काउट आपके पैरों, हाथों, गर्दन की मालिश करता है, तो यह टीवी पर देखने में सही नहीं लगता है। तुम स्काउट से पीठ की मालिश करने के लिए कहती हो, वो तुम्हारी पिंडलियों की मालिश कर रहा है। ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है।”
इस पर स्काउट ने अपना बचाव करते हुए कहा, “ये तो मैं हर किसी के साथ करता हूं, माही दी ने भी मुझसे कहा था, मैंने उनके भी किया था।” हालांकि, रोहित ने उनकी दलील नहीं मानी और कहा, “स्काउट! बाहर जो दिख रहा है, बाहर जो महसूस हो रहा है, मैं बस वही बता रहा हूं। ये बिल्कुल गलत लग रहा है।”
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और गर्लफ्रेंड की एंट्री?
दरअसल, खुद को भाई-बहन बताने वाले स्काउट और लव गिल के बीच शो में कई कोजी पल देखे गए हैं, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में कंबल के अंदर स्काउट के लव के पैरों की मालिश करने और गले लगाने के वीडियो वायरल हुए थे। खबर है कि इस मुद्दे पर बात करने के लिए 'वीकेंड का वार' एपिसोड में स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी भी नजर आ सकती हैं।
इनपुट: IANS


