शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
अन्य खेल

सौरव गांगुली को झटका: दिल्ली हाई कोर्ट ने 'दूसरा' फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से किया इनकार

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली को दिल्ली हाई कोर्ट से निराशा हाथ लगी है। अदालत ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म…

सौरव गांगुली को झटका: दिल्ली हाई कोर्ट ने 'दूसरा' फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से किया इनकार
(फोटो: IANS)

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली को दिल्ली हाई कोर्ट से निराशा हाथ लगी है। अदालत ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म 'दूसरा' पर रोक लगाने की मांग की गई थी। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, गांगुली ने फिल्म पर उनके व्यक्तित्व और कमर्शियल अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया था।

जस्टिस दिनेश भट्ट की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि 'सुविधा का संतुलन' (Balance of Convenience) फिलहाल फिल्म निर्माताओं के पक्ष में है। अदालत ने टिप्पणी की, "फिल्म शुक्रवार को रिलीज होने वाली है और पहली नजर में 'सुविधा का संतुलन' आपके पक्ष में नहीं दिखता। हो सकता है कि आपके कुछ महत्वपूर्ण अधिकार हों, लेकिन फिलहाल हम फिल्म की रिलीज या प्रदर्शन पर रोक नहीं लगाएंगे।" मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को ही तय की गई है।

क्या हैं दोनों पक्षों के तर्क?

गांगुली की तरफ से पेश वकील ने दलील दी कि फिल्म में उनके नेतृत्व, 2002 नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल में उनकी मशहूर जीत और लॉर्ड्स में शर्ट उतारकर जश्न मनाने की घटना का इस्तेमाल किया गया है, जिसके लिए उनसे कोई अनुमति नहीं ली गई। उन्होंने अदालत को बताया कि फिल्म का प्रचार गांगुली के नाम पर हो रहा है और उनके जीवन पर एक आधिकारिक बायोपिक पहले से ही बन रही है, जिसे लव फिल्म्स एलएलपी बना रही है। लव फिल्म्स भी इस मामले में गांगुली के साथ सह-वादी है।

इसके जवाब में, फिल्म 'दूसरा' के निर्माताओं के वकील ने अदालत को आश्वस्त किया कि यह फिल्म गांगुली की बायोपिक नहीं है। उन्होंने बताया कि फिल्म में एक मध्यम वर्गीय राजस्थानी लड़की की कहानी है, जो गांगुली से जुड़े खेल के कुछ पलों से प्रेरणा लेती है। वकील ने यह भी कहा कि इस्तेमाल की गई वीडियो क्लिप्स के लिए जरूरी अनुमति पहले ही ले ली गई थी और वादी की आपत्तियां सिर्फ अनुमानों पर आधारित हैं क्योंकि उन्होंने अभी तक फिल्म देखी ही नहीं है।

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →