Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी पर भड़के सलमान खान, कहा - 'ये अब तक का सबसे घटिया डिस था'
रियलिटी शो 'बिग बॉस-20' के आने वाले 'वीकेंड का वार' एपिसोड में होस्ट सलमान खान का गुस्सा कंटेस्टेंट रिति तिवारी पर फूटने वाला है। एक टास्क के दौरान आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने पर सलमान ने मनोज…
रियलिटी शो 'बिग बॉस-20' के आने वाले 'वीकेंड का वार' एपिसोड में होस्ट सलमान खान का गुस्सा कंटेस्टेंट रिति तिवारी पर फूटने वाला है। एक टास्क के दौरान आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने पर सलमान ने मनोज तिवारी की बेटी रिति को जमकर फटकार लगाई। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, शो के प्रोमो में सलमान इस घटना को लेकर काफी नाराज दिखे।
मामला 'डिस' टास्क से जुड़ा है, जिसमें रिति ने कंटेस्टेंट काजी तौकीर और उदिति सिंह के लिए कुछ ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया, जो सलमान को नागवार गुजरी। उन्होंने रिति को सीधे तौर पर कहा, "रिति, यह अब तक का सबसे घटिया डिस था। आपको लिमिट में रहकर इज्जत दिखानी चाहिए। आपकी भाषा कहीं और ही जा रही थी।"
पूरी टीम को लगाई फटकार
सलमान खान सिर्फ रिति पर ही नहीं रुके, बल्कि उन्होंने रिति की टीम के बाकी सदस्यों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने स्काउट ओपी, लव गिल, आम्रपाली दुबे, आसिफ खान और यंग डीएसए से सवाल किया कि वे इस दौरान हंस क्यों रहे थे और उन्होंने रिति को रोकने की कोशिश क्यों नहीं की।
सलमान ने कहा, "सब हंस रहे थे। आप लोगों की समझ कहां है? आप सब उसको चढ़ा रहे थे और वह बदतमीजी पर बदतमीजी कर रही थी। क्या वहीं पर इसे रोकना आपकी जिम्मेदारी नहीं थी?" उन्होंने आगे पूछा, "अगर ये डिस आपकी बहन पर होता, तो क्या आप इसे होने देते?"
घर में कौन हुआ नॉमिनेट?
इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए ईशा रिखी और यंग डीएसए नॉमिनेटेड हैं। वहीं, हालिया एपिसोड में कुशल तंवर (गुल्लू) को दूसरी बार घर का कैप्टन चुना गया है। 'बिग बॉस' का 20वां सीजन 6 सितंबर को शुरू हुआ था और इसे कलर्स चैनल के साथ-साथ जियोहॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है।
इनपुट: IANS


